फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demonstration against DFO against pending demands

लंबित मांगों के विरोध में डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against DFO against pending demands
रायबरेली। वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शुक्रवार को वन विभाग कार्यालय पहुंचे। सभी ने मानदेय दिलाए और हटाए गए कर्मचारियों को फिर से काम पर रखने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, मंत्री हंसराज सिंह, नवल, पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि विभाग में 25 से 30 साल पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए। दानिश खान, महेश कुमार, भगौती, अंगद, रामसजीवन ने कहा कि वन विभाग दैनिक कर्मचारियों को नियमितीकरण करें। शासन से इसका आदेश भी है, लेकिन इस पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबहादुर, रोहित, कालीदीन, दीपू, गंगा, दीपक, रामकिशोर ने कहा कि तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों को भुखमरी पर कगार पर आ गए हैं। परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि 31 दिसंबर तक बकाया मानदेय नहीं मिला तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। उधर, डीएफओ सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द कर्मचारियों का बकाया मानदेय दिलाया जाएगा। अन्य मांगों को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed