फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand to repair the road, demonstration

Raebareli News: सड़क ठीक करवाने की मांग, प्रदर्शन

Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to repair the road, demonstration
रायबरेली। जगतपुर-डलमऊ मार्ग से लल्ली की चक्की संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन करके सड़क ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन


बताया कि टीकर अगाचीपुर के लाखन सिंह तीन अगस्त 1988 को श्रीलंका में शहीद हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन डीएम कालिका प्रसाद के प्रयास से शहीद के गांव तक पक्की सड़क बनवाई गई।हालांकि पिछले दस साल से सड़क बदहाल है। ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से इसको ठीक कराने की मांग की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीण सुभाष श्रीवास्तव, आदर्श सिंह,कामता सरोज व उपेंद्र सिंह ने बताया कि बेहीखोर, बक्शी का पुरवा, पूरे फकीरा, खजूरी, अम्बारा, टीकर अगाचीपुर, भीखा का पुरवा, पूरे सूबेदार, पूरे अवसेरी व धोबहा आदि गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। शनिवार को टीकर अगाचीपुर के पास एकत्र हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed