{"_id":"61dc8c1374f0922d436fa95f","slug":"degree-colleges-closed-online-classes-start-raibaraily-news-lko61290738","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय 16 तक बंद, चलेंगी आनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय 16 तक बंद, चलेंगी आनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बेसिक और माध्यमिक के बाद अब महाविद्यालय भी 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कक्षाओं का ऑफलाइन संचालन ठप रहेगा जबकि ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। हालांकि परीक्षाएं कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए जारी रहेंगी।
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश सिंह ने कहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय से मिले निर्देशों को देखते हुए महाविद्यालय भौतिक रूप से बंद कर दिया गया है। अब 16 जनवरी तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी। इस अवधि में पठन-पाठन कार्य ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर के माध्यम से कक्षा एवं विषयवार ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन संबंधी निर्धारित अथवा चल रहीं परीक्षाएं यथावत संचालित होती रहेंगी। कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए महाविद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे। छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र, छात्रवृत्ति आवेदन पत्र समेत अन्य आवश्यक कार्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ववत संपादित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2021-22) के विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा 11 जनवरी को 11 बजे से होनी है। सभी विद्यार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित वेशभूषा और परिचय पत्र के साथ परीक्षा में शामिल होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क, सैनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल भी साथ लाना होगा। परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। (संवाद)