फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deeksha and Gaurav combined topper

दीक्षा व गौरव संयुक्त टॉपर

Sat, 21 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 21 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Deeksha and Gaurav combined topper
रायबरेली में शनिवार को सीबीएसई का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेते मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12 वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय विद्यालय की दीक्षा गुप्ता और एलपीएस स्कूल के गौरव मौर्या ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एसजेएस स्कूल के शुभम अठवानी ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर चिन्मय स्कूल के प्रांशु और डीएवी की अनामिका श्रीवास्तव 95.20 प्रतिशत अंक पाकर रहे। स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन


सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस बार 1200 बच्चे शामिल हुए। इसमें 1150 से अधिक बच्चे पास हो गए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। शुरू में एक घंटे तक रिजल्ट शो न होने के कारण छात्र-छात्राओं की सांसे थमी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही रिजल्ट देखने को मिला बच्चों का चेहरे खुशी से खिल गये। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा दीक्षा गुप्ता ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा शुभाषिनी पांडेय को 94.60, समृद्धि प्रताप सिंह को 92.80 प्रतिशत, देविका सिंह को 92.40 प्रतिशत अंक मिले।

एलपीएस के बच्चों ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया। गौरव मौर्या ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा मोहम्मद आदिल खान को 94.20 प्रतिशत, ज्योत्सना सारवंशी को 93.60 प्रतिशत, अजय यादव को 91.40 प्रतिशत अंक मिले।

अंशिका भदौरिया को 92.60, अर्पणा द्विवेदी को 92.20, प्रतीक्षा अग्रवाल को 91.80 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स वर्ग में मांसी जायसवाल को93.20 प्रतिशत, अमन ज्योति निगम को 92.40 प्रतिशत अंक मिले। एसजेएस स्कूल के शुभम अठवानी ने 94.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आदर्श अवस्थी को 94.8 प्रतिशत, खुशाल अहमद को 93.80, पलक वर्मा, सौम्या सिंह को 93.40, अनन्या त्रिवेदी को 92.80 प्रतिशत अंक मिले। चिन्यम स्कूल ऊंचाहार के प्रांशु साहू ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

आयुषी चतुर्वेदी को 94.60 प्रतिशत, मिनाक्षी चौबे को 94.2 प्रतिशत, आयुष सिंह को 92.2 प्रतिशत अंक मिले। डीएवी ऊंचाहार की अनामिका श्रीवास्तव ने भी 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उज्जवल पटेल को 93 प्रतिशत अंक मिले।

दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के गौरव श्रीवास्तव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। नव्या शुक्ला को 92 प्रतिशत, व आशुतोष कुमार को 88.4 प्रतिशत अंक मिले। बीएसएस स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह ने 93 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में टॉप किया।

इसके अलावा वैभव सिंह को 85.5 प्रतिशत, अंजली सिंह को 83.6 प्रतिशत, अभिषेक को 83 प्रतिशत अंक मिले। बच्चों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। आरडीआरके पब्लिक स्कूल बछरावां के शिवम शर्मा व अमित शुक्ला को 90 प्रतिशत अंक मिले। वैभव दीक्षित को 84 व नेहा वर्मा को 82 प्रतिशत अंक मिले।

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप करने वाले एलपीएस के छात्र गौरव मौर्या अपने पापा के सपने को साकार करके इंजीनियर बनने के बाद आईएएस बनेंगे। मौर्य नगर जोशियाना निवासी पिता हनुमान प्रसाद मौर्या की वर्ष 2000 में मौत के बाद मां किरन मौर्या ने पिता की कमी का एहसास नहीं होने दिया।

चकबंदी विभाग में नौकरी करने के साथ ही उन्होंने बेटे की पढ़ाई का पूरा ख्याल किया। गौरव के बडे़ भाई सौरभ बीटेक कर रहे हैं। गौरव के मामा अजय ने भी पढ़ाई में सहयोग किया। गौरव का कहना है कि पापा की याद व मां के आशीर्वाद से सफलता मिली है।

मम्मी ने पढ़ाई में हर तरह से सहयोग किया। मां किरन का कहना है कि बेटे को पढ़ाई में पूरी फ्रीडम दी। उसने स्वयं मेहनत करके पढ़ाई की। गौरव के सपने को हरहाल में पूरा कराएंगे। सीबीएसई 12वीं में 95.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉपर बनीं केंद्रीय विद्यालय की छात्रा दीक्षा गुप्ता का सपना सफल वकील बनने का है।

दीक्षा के पिता दिनेश चंद्र गुप्ता पेशे से अधिवक्ता हैं। तिलक नगर में रहने वाली दीक्षा क्लेट की परीक्षा भी पास की है। मां शांती गुप्ता ग्रहणी हैं। भाई अभिषेक पावर ग्रिड में इंजीनियर है। सामान्य परिवार होने के बाद भी दीक्षा ने कड़ी मेहनत करके पढ़ाई की और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।


दीक्षा का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके लक्ष्य पाया जा सकता है। उसका कहना है कि पापा की तरह लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। पिता दिनेश का कहना है कि बेटी के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोडे़। हरहाल में बेटी को एलएलबी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed