फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Debris removed from spinning mill grounds

Raebareli News: स्पिनिंग मिल की भूमि से हटाया गया मलबा

Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Debris removed from spinning mill grounds
अमावां रोड ​स्थित ​स्पिनिंग मिल की खाली कराई गई भूमि।
रायबरेली। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल की 58.66 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क बनना है। भूमि से मलबा हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल ही लखनऊ से इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


उम्मीद है कि नवंबर से पार्क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसा होने के बाद नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को सहूलियतें मिल सकेंगी। शहर के अमावां रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित स्पिनिंग मिल वर्ष 2012 से बंद है। 58.66 एकड़ भूमि पर बनी मिल से लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


पिछले साल कैबिनेट में मिल की भूमि को औद्योगिक पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव को पास किया गया था। मिल की पूरी जमीन भी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र को मिल भी चुकी है। इस पार्क के स्थापित होने के बाद उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिए जमीन की समस्या दूर हो जाएगी। लोगों के लिए रोजगार के साधन भी तेजी से बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्या ने बताया कि मिल की जमीन को खाली कराया जा रहा है। मलबा और पेड़ों को हटाने का काम चल रहा है। इससे उद्यमियों और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।




उद्यम के लिए भूमि की समस्या होगी दूर
स्पिनिंग (कताई) मिल की भूमि पर औद्योगिक पार्क के बनने से उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। समय से जमीन मिलने से उद्यम जल्द लगेंगे और जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे उद्यमियों के साथ ही बेरोजगारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed