फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Death of one in a road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Mon, 25 Jan 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Death of one in a road accident
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं चपेट में आया एक साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा औना सदरा निवासी आशा बहू हेमलता पत्नी विजय बहादुर का बेटा परमेश पटेल (17) रविवार दोपहर बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लॉक मुख्यालय के निकट प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही आलमबाग डिपो की बस ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई बस ने सड़क किनारे खड़े प्रियांशु की साइकिल में भी टक्कर मार दी। इससे प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता ने आलमबाग डिपो की बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस सूची चौकी पर खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed