{"_id":"5d3b45fc8ebc3e6cbd38ea43","slug":"death-of-couple-in-the-railway-colony-mother-serious-raibaraily-news-lko473007349","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में करंट से दंपती की मौत, बूढ़ी मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में करंट से दंपती की मौत, बूढ़ी मां झुलसी
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कॉलोनी में दंपती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बहू और बेटे को बचाने के प्रयास में बूढ़ी मां भी झुलस गई। सूचना के बाद भी करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर निजी वाहन से वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया।
रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी राकेश यादव शुक्रवार को आंगन में कपड़ा उतारने गया था। बिजली का तार आंगन में नीचे ही लटका रहा था। अचानक तार की चपेट में आने से करंट की चपेट में आ गया। पति को देख बचाने दौड़ी पत्नी कुसुम उर्फ रेनू यादव भी करंट की चपेट में आ गई। बहू और बेटे को बचाने पहुंची बूढ़ी मां शांदी देवी ने भी चपेट में आकर झुलस गई।
करंट से तीन लोगों के झुलसने से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद भी काफी देर बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर सभी को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राकेश व उसकी रेनू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा का इलाज किया जा रहा है। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवीण कुमार पांडेय का कहना है कि वह मौके पर गए थे। घर में ही करंट उतरा था। कॉलोनी जर्जर होने व वायरिंग पुरानी होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
इससे हमारे विभाग का कुछ भी लेना देना नहीं है। रेलवे में खुद के लिए जूनियर इंजीनियर हैं, जिन्हें कॉलोनी में व्यवस्था को देखनी होती है।
वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के धूरेमऊ गांव में करंट से एक किसान की मौत हो गई। गांव निवासी बद्री प्रसाद (48) घर में फर्राटा पंखा बोर्ड के प्लग में लगा रहा था। इसी दौरान उसको करंट लग गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर अमर पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया।