फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deadly attack on clinic operator, fire opened

Raebareli News: क्लीनिक संचालक पर जानलेवा हमला, किया फायर

Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on clinic operator, fire opened
खीरों। बछरावां से शनिवार रात क्लीनिक बंद कर कार से घर लौट रहे क्लीनिक संचालक पर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल गए गए और जान बचाकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन

खीराें क्षेत्र के पूरे चंदी मजरे सेवनपुर निवासी विमलेश कुमार उर्फ सोनू बछरावां में अपना क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार रात करीब एक बजे वे क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर पर खांडेपुर पुल के पास लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान, पड़ोसी गांव गुमानखेड़ा का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन

हमलावरों ने विमलेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने तुरंत कार स्टार्ट की और वहां से भागने का प्रयास किया। इसी बीच, हमलावरों में से किसी ने उन पर फायर कर दिया, जिसमें वह बच गए। विमलेश कुमार ने बताया कि हमलावरों ने उनके पिता को फोन पर जानमाल की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed