{"_id":"62bca2a89363490656119963","slug":"dead-body-raibaraily-news-lko6374324143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालिका का माइनर में मिला शव, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालिका का माइनर में मिला शव, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटकी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। घर से लापता एक बालिका का बुधवार को माइनर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बालिका मानसिक रूप से बीमार रहती थी।
पानी में गिरने से उसकी मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
बछरावां के थुलेंडी गांव निवासी मो. चांद की शायबा बानो (12) मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद पड़ोस के मैदान में खेलने गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह बालिका का शव गांव के पास से निकली मलिकपुर सरइय्या माइनर में ग्रामीणों ने देखा तो दंग रह गए। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घरवालों का कहना है कि पता नहीं बेटी माइनर तक कैसे पहुंच गई। उधर, कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी, लेकिन प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।