फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of a woman found hanging with the help of a bat kept on living

जीने पर रखी बल्ली के सहारे फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging with the help of a bat kept on living
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह महिला का शव जीने के ऊपर रखे टिनशेड की धन्नी से लटका मिला। परिवारीजन जब खेत से घर आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतार लिया गया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए।
अनुरुद्धपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार की 38 वर्षीय पत्नी रेखा घर पर थी, जबकि अन्य लोग खेत में पानी लगाने गए थे। दोपहर में जब वापस लौटे तो रेखा का शव जीने के ऊपर रखे टिनशेड की बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले शव को नीचे उतार लिया गया था। मामला संदिग्ध लगने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने जिस बल्ली से फांसी लगी थी, उसकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे शव कितनी ऊंचाई पर लटका था। इसकी जांच की। सत्येंद्र के दो बच्चे शिवम (16) और बेटी काजल (14) हैं। पहले तो परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस के दबाव पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed