{"_id":"6272ca954336327165431a46","slug":"dead-body-found-raibaraily-news-lko6290677145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की बरात से लापता चाचा का रजबहे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की बरात से लापता चाचा का रजबहे में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दो दिन पहले भतीजे की बरात से लापता हुए चाचा का शव डीह रजबहे में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि रजबहे में डूबकर अधेड़ की मौत हुई है।
डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी छोटेलाल पाल (45) दो दिन पहले सोमवार को भतीजे सुशील पाल की बरात में शामिल होने पूरे महाबल मजरे रोखा आया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया था।
परिवारीजनों ने छोटेलाल की काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार सुबह छोटेलाल का शव घाटमपुर गांव के पास डीह रजबहा में मिला।
शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि रजबहे में अधेड़ के डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी।