{"_id":"628a537718d3a158425706a6","slug":"dead-body-found-in-goods-train-raibaraily-news-lko6317506194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli : कोयले की रैक में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli : कोयले की रैक में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
Mon, 23 May 2022 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 04:04 AM IST
सार
सीआईएसएफ के जवान ने शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। युवक का शरीर करंट से झुलसा हुआ था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीपीसी परियोजना, ऊंचाहार में कोयला लेकर आई मालगाड़ी के एक वैगन में रविवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के जवान ने शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। युवक का शरीर करंट से झुलसा हुआ था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एनटीपीसी परियोजना में झारखंड से मालगाड़ियां कोयला लेकर आती हैं। रविवार सुबह 58 वैगन की एक मालगाड़ी कोयला लेकर परियोजना प्लांट पहुंची। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने मालगाड़ी के 9वें वैगन में एक शव पड़ा देखा। उसने मालगाड़ी वहीं रुकवाई और एनटीपीसी परियोजना के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
युवक का शरीर करंट से झुलसा हुआ था। इससे लोग उसके हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हादसे का शिकार होने की आशंका जता रहे हैं। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर्फ वह हाफ पैंट पहने हुए था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के रेलवे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन