फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DDC member's nephew recovered from police

डीडीसी सदस्य के भतीजे को पुलिस ने किया बरामद

Fri, 07 Apr 2017 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 07 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
DDC member's nephew recovered from police
यूपी पुलिस
नंदाखेड़ा गांव से गुरुवार को डीडीसी सदस्य के अपहत भतीजे को लालगंज कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस बरामद युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं युवक के अपहरण के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव की रहने वाली एवं जिला पंचायत सदस्य रानी लोधी के भतीजे श्यामू का गुरुवार को अपहरण हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सरेनी थाना क्षेत्र के समसुखवा खेड़ा मजरे पहुरी निवासी प्रेम शंकर की तहरीर पर रामपुर निहस्था निवासी यादुवेंद्र प्रताप सिंह, पैनासी मजरे गहिरी निवासी बचोले लोधी और लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद के निर्देश पर एएसपी बीरेंद्र कुमार ने लालगंज कोतवाल धनंजय सिंह को श्यामू को बरामद करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल धनंजय सिंह ने दबिश देना शुरू किया, जिसके बाद नाटकीय ढंग से अपहृत श्यामू को बरामद कर लिया। लालगंज कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि युवक को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed