फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DDC candidate lay in front of RO's car for not getting victory certificate

जीत का प्रमाणपत्र न मिलने पर डीडीसी प्रत्याशी आरओ की गाड़ी के सामने लेटा

Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
DDC candidate lay in front of RO's car for not getting victory certificate
ऊंचाहार (रायबरेली)। पंचायत चुनाव की मतगणना होने के बाद जीत का प्रमाणपत्र न मिलने पर सोमवार को एक डीडीसी प्रत्याशी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। डीडीसी प्रत्याशी आरओ की गाड़ी के सामने लेट गया और हंगामा करने लगा। इस दौरान काफी देर तक कहासुनी भी हुई। जानकारी पर कोतवाल विनोद सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरओ गंतव्य स्थान को निकले।
विज्ञापन

ऊंचाहार ब्लॉक के डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही थी। इसमें जिला पंचायत ऊंचाहार द्वितीय से शैलेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की, लेकिन आरओ ने न परिणाम की घोषणा की और न ही प्रमाण पत्र दिया। विजेता परिणाम घोषणा का इंतजार करता रहा। सोमवार की सुबह मतगणना समाप्त कराकर आरओ बृजमोहन शुक्ला बाहर निकले और जाने लगे। तब विजेता शैलेंद्र ने उनसे प्रमाण पत्र की मांग की तो उन्होंने ने ठोस जवाब नहीं दिया और दोनों लोगों में तनातनी हो गई। इस बीच आरओ गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो विजेता व उसके समर्थक गाड़ी के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। कोतवाल ने विजेता को प्रमाण पत्र रायबरेली से मिलने की बात बताई और परिणाम घोषित कराया। कोतवाल ने बताया कि विजेता को भ्रम था कि कहीं गड़बड़ी न हो जाए, लेकिन समझा कर मामला निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed