{"_id":"d64e738609940a5fd3a0399989780381","slug":"ddc-and-bdc-s-2262-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी व बीडीसी के 2262 प्रत्याशी मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी व बीडीसी के 2262 प्रत्याशी मैदान में
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
डीडीसी के 196 और बीडीसी के 2066 दावेदार आमने-सामने होंगे। 46 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। चुनाव जीतने के लिए दावेदारों ने अपना प्रचार और तेज कर दिया है।
दूसरे चरण में बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर, सतांव ब्लॉक क्षेत्रों के लिए बीडीसी, डीडीसी के लिए 13 अक्तूबर को चुनाव होना है। मंगलवार देर शाम दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई।
एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि डीडीसी के लिए 203 नामांकन पत्रों में से सात दावेदारों ने बुधवार को नामांकन पत्र वापस ले लिए। ऐसे में चुनावी मैदान में अब 196 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी पद के लिए 10 दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया है। 456 दावेदारों के बीच चुनावी जंग होगी। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
गुनावर कमंगलपुर में सतोष के पर्चा वापस लेने पर दावेदार बबलू का निर्विरोध चना जाना तय हो गया है। 321 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के 11 दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया है। इसमें बछरावां विधायक के बेटे रंजीत अकेला ने रहिगवां, गूढ़ा, ओसाह प्रथम से और उनकी बहू दीपिका अकेला ने पड़रिया, चितवनियां से पर्चा वापस ले लिया है।
330 दावेदार चुनावी मैदान में बचे हैं। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 512 दावेदारों के फॉर्म सही पाए गए थे।
इसमें छह प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए हैं। 506 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के नौ दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया है। 453 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इसी प्रकार अमेठी जिले के सिंहपुर और बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के 1071 दावेदार आमने-सामने होंगे। बहादुरपुर ब्लॉक में जांच में 428 नामांकन पत्र सही पाए गए थे।
इसमें 18 दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस तरह 410 दावेदार चुनावी मैदान में बचे हैं। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में 676 नामांकन पत्र सही पाए गए थे।
इसमें 15 दावेदारों ने नामांकन फॉर्म वापस ले लिए। इससे वसिया गांव की जुनैदा का निर्विरोध होना तय हो गया है, जबकि बाकी स्थानों पर चुनाव होगा।