{"_id":"5e20bc998ebc3e4adb512422","slug":"dav-student-saina-also-selected-to-meet-pm-raibaraily-news-lko503458096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मिलने को डीएवी की छात्रा साइना भी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मिलने को डीएवी की छात्रा साइना भी चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नई दिल्ली में 20 जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए एक और छात्रा का नाम सामने आया है।
अभी तक रायबरेली जिले की सूची में सिर्फ दो विद्यार्थी खुशी यादव और अमरनाथ शुक्ल ही शामिल थे, जबकि इसी जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में पढ़ने वाली छात्रा साइना श्रीवास्तव को भी चयनित किया गया है।
उसका नाम प्रतापगढ़ जिले की सूची में शामिल है, क्योंकि ऑनलाइन प्रतियोगिता में उसने अपने गृह जनपद कुंडा प्रतापगढ़ का पता दर्ज किया था। इस जिले के तीनों ही विद्यार्थी प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाने को काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
एनटीपीसी ऊंचाहार परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा साइना श्रीवास्तव के पिता राजेश कुमार श्रीवास्तव बैंक सुपरवाइजर हैं। मध्यम वर्गीय परिवार की साइना काफी उत्साहित है।
वह कहती है कि उसे उम्मीद नहीं थी, लेकिन मौका मिला है तो वह जरूर दिल्ली जाएगी। परिवार में छोटा भाई सात्विक कक्षा 10 में पढ़ता है। मां गृहणी है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को साइना के साथ उसके पिता भी विद्यालय पहुंची।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्र ने उज्जवल भविष्य की कामना की और दूसरे विद्यार्थियों को भी साइना से प्रेरणा लेने की बात कही। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रू-ब-रू होंगे और संवाद करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गिरजा शंकर मिश्र ने बताया कि इस जिले से तीन विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
रायबरेली की सूची में केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार की कक्षा नौ की छात्रा खुशी यादव और केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ के कक्षा 11 के छात्र अमरनाथ शुक्ल के शामिल हैं।
जबकि इसी जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल ऊंचाहार की कक्षा 11 की छात्रा साइना श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ जिले की सूची में शामिल कर लिया गया है। तीनों विद्यार्थी नई दिल्ली जाने को तैयार हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 18 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचना है, जो 21 जनवरी को वहां से वापस लौटेंगे।