फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Daughters go ahead to fulfill dreams: ADG

बेटियां सपने सोते हुए देंखे, लेकिन पूरा करने को जागें: एडीजी

Fri, 12 Jul 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Daughters go ahead to fulfill dreams: ADG
रायबरेली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए बच्चों के साथ एडीजी रेनुका मिश्रा, ड - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लखनऊ रोड स्थित एक होटल में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रदेश की अपर पुलिस महानिदेशक रेणुका मिश्रा ने कहा कि छात्राएं अच्छे सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए आगे बढ़ें। यह जरूर ध्यान रखें कि सपने सोते हुए देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए जागें और अपने सपने व लक्ष्यों को अंजाम देकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अभिभावक बालिकाओं के सपनों को पूरा करने में आगे आएं और जरूरत के समय उनके साथ खड़े हों।
विज्ञापन

बालिकाओं का आह्वान करते हुए एडीजी रेणुका मिश्रा ने कहा कि यदि महिलाएं सशक्त हैं तो हमारा घर-परिवार, देश, समाज सशक्त व सुरक्षित है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर एक कहानी का दृष्टांग व छात्राओं द्वारा तैयार की गई पोस्टर में लिखी भाषा को पढ़कर सुनाया कि महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए स्वयं ही आगे बढ़ना होगा। कोई भी देश तरक्की के शिखर पर तब तक नही पहुंच सकता जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर न चलें।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 01 से 31 जुलाई तक मनाए जाने वाले बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तरीय समिति, थानेवार गठित टीमें बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं और उनको योजनाओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी रेणुका मिश्रा, डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह ने विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं की बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली व स्काउट के बच्चों की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह, सीओं गोपी नाथ सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed