फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dap

Raebareli News: चार दिन बाद साधन सहकारी समितियों में पहुंचेगी डीएपी

Sat, 26 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
dap
रायबरेली/खीरों। जिले की 160 से ज्यादा साधन सहकारी समितियों को चार दिन बाद खाद मिलेगी। यह खाद गुजरात से मंगाई गई है। अफसरों का कहना है कि गुजरात से रैक भेज दी गई है। खाद मिलते ही समितियों को भेजी जाएगी। उधर, प्राइवेट दुकानदारों के लिए 1700 मीट्रिक टन खाद मिल गई है। दुकानदारों ने खाद बांटने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर बिक्री के लिए 1700 मीट्रिक टन खाद गुरुवार रात यहां पहुंच गई। खाद को प्राइवेट दुकानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात से एक रैक डीएपी जिले के लिए भेजी गई है। यह रैक चार दिन में यहां पर पहुंच जाएगी। एक रैक में 2400 मीट्रिक टन खाद है। इसके बाद खाद को 160 साधन सहकारी समितियों में भिजवाकर उसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

खीरों ब्लॉक क्षेत्र के किसान भूखन सिंह, चंद्र शेखर, भगवानदीन, सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि साधन सहकारी सीमितियों में खाद न मिलने से गेहूूं और आलू की बुआई पिछड़ रही है। बुआई में विलंब होने से उत्पादन पर असर पड़ेगा। खाद जल्द दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed