{"_id":"61a910167122ea2b793f19f3","slug":"cyclist-dies-due-to-roadways-bus-collision-raibaraily-news-lko6071113192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आनापुर गांव के निकट गुरुवार को एक रोडवेज बस ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बेटी को लेकर विवाह अनुदान योजना का पंजीकरण कराने आया था।
लालूमऊ गांव निवासी मथुरा प्रसाद पासी (55) गुरुवार सुबह अपनी बेटी आशा को लेकर विवाह अनुदान योजना का पंजीकरण कराने तहसील आया था।
काम निपटाने के बाद बेटी को दूसरे वाहन में बैठाकर साइकिल से घर जा रहा था। तभी आनापुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के साकेत नगर मोहल्ले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते समय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बकुलिहा गांव निवासी हरिशंकर तिवारी पैदल कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी बैंक ऑफ इंडिया शाखा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (संवाद)