फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Current Injuries death of one of the four scorched

करंट से एक की मौत, चार झुलसे

Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Current Injuries death of one of the four scorched
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में टीन शेड दीवार में रखते समय पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। जिनमें एक की मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


प्रतापपुर गांव निवासी रामलखन यादव (47) घर के पीछे टीन शेड रखा जाना था। टीन शेड रखने के लिए सेमरपहा गांव निवासी सर्वेश व शैलेश आए थे। टेन शेड पाइप से सेट करने के बाद उसे उठवाने के लिए प्रतापपुर गांव निवासी गोबर्धन व हरेंद्र को बुलाया गया था।
विज्ञापन


पांचो लोग टीन शेड दीवार में रखने के लिए उठवा रहे थे। तभी दीवार से होते हुए घर के लिए गया बिजली का केबल कट गया और टीन शेड में करंट उतर आया। जब तक टीन शेड से करंट को हटाया जाता तब तक रामलखन टीन शेड के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed