फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd of candidates gathered, special train was run

Raebareli News: अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, स्पेशल चली

Sun, 07 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered, special train was run
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के बाद वाराणसी की ओर जाने वाली पंजाब मेल में चढ़ने के लिए लगी अभ्यर्थि
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार शाम से ही आने लगे थे। शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा होने के बाद लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे तो भीड़ लग गई। कोई भी कोना ऐसा नहीं रहा, जहां अभ्यर्थियों का हुजूम न दिखा हो। लखनऊ और वाराणसी की ओर जाने वाली दोनों पंजाब मेल में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्कामुक्की हुई। इससे आम यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद कोई नियमित ट्रेन न होने पर लखनऊ से वाराणसी के लिए स्पेशल गाड़ी चलाई गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। परीक्षा देने के लिए ज्यादातर अभ्यर्थी वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर की ओर से आए हैं। यही वजह रही कि वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा छूटने के बाद पहली ट्रेन पंजाब मेल मिली, जो प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो अभ्यर्थियों की भीड़ टूट पड़ी। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाले रखा। सामान्य कोच ही नहीं, स्लीपर और एसी कोच में भी अभ्यर्थियों की भीड़ जाती रही। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण ही यह ट्रेन 15 मिनट रोकी गई। यही हाल लखनऊ की ओर जाने वाली पंजाब मेल का रहा, जो प्लेटफार्म नंबर एक पर 10 मिनट रुकी रही। लखनऊ-बनारस इंटरसिटी और आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस लखनऊ में देर से चलाई गई, ताकि अभ्यर्थियों को पूरा मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन कोई नियमित ट्रेन नहीं मिली। देर रात ट्रेन आने तक भीड़ को नियंत्रित करने में समस्या आती, इसीलिए लखनऊ से स्पेशल ट्रेन चला दी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो जिले के बछरावां, हरचंदपुर और रायबरेली में रुकी, ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी लौट सकें।

आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया कराया गया है, जिसे प्लेटफार्म के हर हिस्से में तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पल-पल नजर रखी जा रही है।



पानी और शौचालय की समस्या से जूझे
अभ्यर्थियों की इतनी अधिक भीड़ आने की पूरी संभावना थी, फिर भी व्यवस्थाओं के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। स्टेशन परिसर के शौचालयों में भीड़ लगी रही। प्लेटफार्म के वॉटरबूथ पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। पानी के लिए भटकना पड़ा। स्टेशन परिसर के बाहर ट्रेनों के इंतजार में अभ्यर्थी बैठने की जगह तलाश करते दिखे। ऐसे में जिसको जहां जगह मिली, वहीं चादर बिछाकर बैठ गया। अभ्यर्थी अभिषेक कुमार, अंजनी सिंह, शिवेश प्रताप ने कहा कि स्टेशन परिसर में पानी का टैंकर और बायो-ट्वायलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। अगले दिन की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शाम से ही आने लगे, जिससे प्रतीक्षालय खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed