फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crop

धान की नर्सरी तैयार, नहर में पानी आने का हो रहा इंतजार

Sun, 11 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crop
इन्हौना (रायबरेली)। इंद्रदेव की बेरुखी और नहरों में पानी न आने से धान की खेती में विलंब हो रहा है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हैं। समय से पूर्व तो बारिश अच्छी हुई, लेकिन जब किसानों को धान की नर्सरी लगाने का समय आया तो बारिश ने धोखा दिया।
विज्ञापन

अब केवल नहरों के पानी की उम्मीद है। पानी के अभाव के धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नहर में पानी न आने से नाराज किसानों ने रविवार को नहर की पटरी पर खड़े होकर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के गोड़खरी मजरे सेमरौता के किसान सूर्य प्रकाश, पारसनाथ, वेद प्रकाश, देवी प्रसाद, रोहित, भोला, राधे, बनवारी, शबीना आदि ने बताया कि सेमरौता माइनर में लगभग चार किलोमीटर तक नहर की खोदाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग पांच किलोमीटर नहर की सफाई नहीं की गई है। इससे किसानों की तीन से चार हजार बीघा खेतों की सिंचाई नहर से होती है। सफाई नहीं होने से अब तक धान की रोपाई नहीं हो पाई। इससे किसान परेशान हैं। इससे धान की फसल पिछड़ रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह तिलोई को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र ही माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed