{"_id":"2cb784ccead2932d9f261b7ed3ab8ab4","slug":"crop-farmer-died-from-the-shock-of-waste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बादी के सदमे से किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बादी के सदमे से किसान ने दम तोड़ा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक सोमवार शाम खेत से लौटने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया। घर वालों ने आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
क्षेत्र के दौलतपुर खिंगरिया मजरे फरीदपुर परवर निवासी राम सिंह (52) ने तीन बीघे में धान की फसल लगाई थी। लेकिन बरसात न होने और सूखे के चलते पूरी फसल सूख गई।
पत्नी इंद्रेश ने बताया कि खेती ही परिवार के भरण-पोषण का एक सहारा है। ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात में गेहूं की फसल पहले ही नष्ट हो गई थी। धान की फसल से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस बार बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
सिंचाई की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। बताया कि सोमवार को राम सिंह फसल देखने के लिए खेत गया था। देर शाम लौटा तो काफी परेशान था।
उसे चिंता थी कि अब परिवार कैसे चलेगा। इसी सदमे में उसे हार्ट अटैक पड़ गया। आनन-फानन किसान को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम राम नारायण तिवारी ने बताया कि किसान की सदमे से मौत की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेज कर मामले की पड़ताल कराई जाएगी।