फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crimnal

पहले संपत्ति कुर्क की, अब दो शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट का केस

Sun, 01 Aug 2021 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
crimnal
रायबरेली। दो शातिर अपराधियों के खिलाफ अब गुंडाएक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अपराध के जरिए अर्जित की गई दोनों अपराधियों की चल-अचल संपत्ति पहले ही कुर्क हो चुकी है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब अपराधियों के जिला बदर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के शाह टोला मुरइयापुर निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू सोनार के खिलाफ 22 आपराधिक मामले में दर्ज हैं। इसी साल अपराध के जरिए अर्जित की गई उसकी एक करोड़ पांच लाख कीमत की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने राजू सोनार के खिलाफ गुंडाएक्ट का केस दर्ज किया है। शहर के बरईपुर सैय्यद नगर निवासी खालिद उर्फ पप्पू चिकना के खिलाफ 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पप्पू चिकना की भी चल-अचल संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट का केस दर्ज करा दिया गया है। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि आम जनता में इतना भय है कि लोग अपराधी राजू सोनार और पप्पू चिकना के खिलाफ शिकायत करने से घबराते हैं। दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द दोनों को जिला बदर किया जाएगा।

राजू सोनार और पप्पू चिकना के खिलाफ सदर कोतवाली में गुंडाएक्ट का केस दर्ज कराया गया है। दोनों अपराधियों की पहले ही चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। दोनों को जल्द जिला बदर कराया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने का अभियान आगे भी चलता रहेगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed