फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth killed , beaten

युवक को पीटकर मार डाला

Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth killed , beaten
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव में युवक की हुई हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पहले एक युवक का गला दबाया गया और फिर उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे भाई ने ही अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बात को लेकर खफा था। इसी के चलते उसने हमला बोला। मर्डर की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सीओ लालगंज ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। बसिगवां गांव निवासी होरीलाल (27) घर पर ही रहता था। रात में होरीलाल और उसके चचेरे भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


बस इतनी सी बात पर चचेरे भाई ने होरीलाल का पहले गला दबाया और फिर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बेटे के शोरगुल की सूचना पर मां बिटाना जब तक पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। होरीलाल की हत्या करने के बाद चचेरा भाई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां का आरोप है कि बेटे होरीलाल की हत्या आरोपी पंचम ने की है।


सीओ लालगंज देवेश शर्मा ने थाने पहुंचकर थानेदार पन्नेलाल से घटना की बाबत जानकारी ली और मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। किसलिए वारदात को अंजाम दिया गया है, इस बारे में पड़ताल की जा रही है।


मृतक होरीलाल अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह घर पर ही रहता था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। वह अपने पीछे मां विटाना, तीन भाई सुशील, नरेंद्र, सुखराम और चार बहनों को छोड़ गया है। बेटे की मौत से बूढ़ी मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। कभी दहाडे़ मारकर रो पड़ती है तो कभी सिर जमीन पर पटकने लगती है।

भाई और बहनें भी होरीलाल की मौत से गमजदा हैं। उनका कहना है कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। फिर क्या ऐसी बात हुई, जिससे आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। उनका कहना था कि हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, एक सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पूरे सेपूरपुर मजरे कुरौली बुधकर गांव निवासी पंकज मौर्या गुरुवार को अपने पिता बालकिशुन का इलाज कराने एनटीपीसी जा रहा था।

ऊंचाहार-गदागंज मार्ग पर धूता इंटर कॉलेज के पास एक गड्ढे में कार चली जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए खड्ढे में जा घुसी। इससे उस पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बालकिशुन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर सतांव में गुरुवार की रात खेत से वापस लौट रहे अधिवक्ता पर कुछ लोगों ने मामूली विवाद में हमला कर दिया। घायल अधिवक्ता को सीएचसी में इलाज कराया गया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सतांव गांव निवासी अधिवक्ता रमेशचंद्र शर्मा साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।


इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर हमलावर भाग निकले। अधिवक्ता ने बताया कि गांव के राजू के जानवर उनके खेत में चले गए। इसका उन्होंने विरोध किया। इसी रंजिश में अधिवक्ता पर हमला कर दिया गया।

एसओ पन्नेलाल ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर गांव के ही राजू, ललऊ, राममिलन व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed