फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Women and nephew looting

तमंचे के बल पर महिला व भतीजे से लूटपाट

Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Women and nephew looting
रायबरेली में लूट की शिकार पीड़ित परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
खीरों बदमाशों ने गुरुवार को तमंचे के बल पर महिला और उसके भतीजे से नकदी, जेवरात लूट लिए। दिनदहाडे़ हुई इस वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


केतनापुर मजरे देवगांव की रहने वाली सोनी पत्नी गणेश प्रसाद गुरुवार को दोपहर बाइक से गौनहा गांव से निमंत्रण से वापस घर जा रही थी। बाइक उसका भतीजा सौरभ चौधरी चला रहा था। बनईमऊ चौराहा भट्ठे के पास एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन


इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, बदमाशों ने सुरेश की कनपटी पर तमंचा तान दिया। सौरभ के पर्स से आठ सौ रुपये और महिला के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र लूट लिया। इससे पहले कि आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के चलते क्षेत्र में लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। थानेदार अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि तहरीर मिली है। वारदात की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed