फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's murder in Rae Bareli

महिला की हत्या कर शव गाड़ा

Mon, 22 May 2017 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 22 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman's murder in Rae Bareli
Murder - फोटो : demo
भदोखर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके उसका शव जमीन में गाड़ दिया गया। सुबह महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर का हिस्सा क्षतविक्षत था। शरीर के कई अंग सड़ गए थे। घटनास्थल का दृश्य देखकर उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सदर ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों की शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सैदनपुर और बिनोहरा गांव के बीच टिकरा जाने वाली रोड निकली है। यहीं पर पुल बना है। यहां रात में सुनसान रहता है।
विज्ञापन


सुबह कुछ लोग पुल स्थित अपने खेत की तरफ गए तो एक महिला के पैर दिखे। यह देख सभी दंग रह गए। सूचना पर थानेदार आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालवाया। पुलिस की मानें तो बरामद किया गया शव 25 वर्षीय महिला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर पर साड़ी थी, जिससे आशंका है कि उसकी शादी हो गई थी। यही नहीं बड़ी बेरहमी के साथ महिला की हत्या की गई थी। उसका शव देख हर कोई दंग रह गया। सिर का हिस्सा सिर्फ कंकाल था। वहीं अन्य शरीर के अंग सड़ गए थे।

घटनास्थल का दृश्य देखकर रेप के बाद मर्डर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी गौरव सिंह, एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने पहुंचकर पड़ताल की। एसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। थानेदार का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। रेप किया गया है या नहीं यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

महिला का शव सड़ गया था। इससे बदबू आ रही थी। घटनास्थल के पास खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली की मानें तो शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई दिन पहले महिला की हत्या की गई।

वारदात को छिपाने के लिए शव को जमीन में गाड़ा गया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि बाहर से लाकर महिला को यहीं पर मारा गया। यदि महिला आसपास की रहने वाली होती तो उसके गायब होने की चर्चा होती और उसकी पहचान जरूर हो जाती। 

जिस स्थान पर महिला का शव पाया गया, वहां पर मिट्टी खनन किया गया था। यही वजह रही कि खेत में बड़ा सा गड्ढा हो गया था। इसी गड्ढे में महिला का शव को गाड़ा गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कौन-कौन लोग यहां पर मिट्टी खनन का कार्य करते थे।


ऐसा तो नहीं है कि खनन करने वाले ही किसी महिला को यहां लेकर आए हों और उसकी हत्या कर दी हो। थानेदार का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed