{"_id":"575075364f1c1b020910a662","slug":"woman-murdered-body-dumped-in-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, शव को माइनर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, शव को माइनर में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : demo pic
बछरावां थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को माइनर में फेंक दिया गया। सुबह माइनर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है।
बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जलालपुर माइनर में एक 50 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षप्ति शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि महिला की हत्या करके शव को माइनर में फेंका गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद ही महिला की मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दस दिन पहले ही एक किसान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। इस मामले के कई आरोपी फरार हैं। एक के बाद एक क्षेत्र में हो रही हत्याओं की घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।