Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight criminals, five robberies... a headache for the police across four districts.

Ghaziabad News: आठ बदमाश, पांच डकैतियां...चार जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight criminals, five robberies... a headache for the police across four districts.
गाजियाबाद। मोदीनगर के कलछीना गांव में स्क्रैप कारोबारी के घर हुई डकैती का खुलासा वारदात के तीन महीने बाद भी नहीं हो सका है। आठ बदमाशों का यह गिरोह सिर्फ गाजियाबाद नहीं, बल्कि तीन अन्य जिलों की पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में डकैती की पांच वारदातों को एक ही अंदाज में अंजाम दे चुका है। ऐसे में चारों जिलों की पुलिस आपसी तालमेल से गिरोह को तलाश रही है। इसके अलावा गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की दो टीमें भी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह की कार्यशैली और वारदातों को लेकर अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

14 सितंबर 2026 की रात कलछीना गांव में आठ बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी सद्दाम के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपी लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस तब से उनकी तलाश में जुटी है। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने आसपास के जिलों में हाल में हुई डकैतियों का मिलान किया तो पता चला कि हापुड़ के धौलाना, बुलंदशहर के खुर्जा व सिकंदराबाद और गौतमबुद्धनगर के जारचा में भी इसी अंदाज में वारदातें हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगस्त में धौलाना स्थित एक कंपनी में चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये कीमत का तार व अन्य सामान लूटा गया था। चौकीदार ने बदमाशों की संख्या आठ बताई थी। इसके बाद दो सितंबर को खुर्जा में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। इसी तरह सिकंदराबाद की एक फैक्टरी में दो मजदूरों और गनमैन को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूट लिया गया था। जारचा स्थित ईंट-भट्ठे पर चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी और एक बकरा लूट ले गए थे। पुलिस मान रही है कि ये सभी वारदातें एक ही गिरोह ने अंजाम दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को ठाकुर कहकर बुलाते हैं बदमाश
पुलिस के अनुसार, पांचों वारदातों के पीड़ितों और चश्मदीदों से पूछताछ में गिरोह की एक खास पहचान सामने आई है। गिरोह के सदस्य एक-दूसरे को ठाकुर कहकर पुकारते हैं। इसी आधार पर पुलिस ने इसे ठाकुर गैंग नाम दिया है। बदमाश पहले हथियारों के बल पर लोगों को काबू करते हैं, फिर उन्हें बंधक बना लेते हैं। गिरोह का एक सदस्य बंधकों की निगरानी के लिए वहीं खड़ा रहता है। बाकी बदमाश नकदी, जेवर और कीमती सामान समेटते हैं। हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान मौके पर मिलने वाला खाने-पीने का सामान भी आरोपी खत्म कर देते हैं।
पैदल आते-जाते हैं, बाहरी इलाकों को बनाते हैं निशाना
पुलिस का दावा है कि गिरोह में शामिल बदमाश कस्बों, शहरों और गांवों के बाहरी छोर पर स्थित मकान, फैक्टरी व प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं। वारदात से पहले रेकी करते हैं और फिर पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचते हैं। लूटपाट के बाद सामान लेकर पैदल ही फरार हो जाते हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध राजकरन नैय्यर का कहना है कि गिरोह में आठ सदस्य हैं। सभी एक ही तरीके से वारदात करते हैं। हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के साथ कलछीना में समान अंदाज में वारदात की गई। बदमाश बाहरी इलाकों को निशाना बनाते हैं। पहले रेकी करते हैं और फिर पैदल वारदात स्थल तक पहुंचकर लूटपाट के बाद पैदल ही निकल जाते हैं। अन्य जनपदों की पुलिस भी गिरोह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed