{"_id":"5898bbe74f1c1bc055378a58","slug":"village-head-s-brother-shot-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के भाई को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के भाई को मारी गोली, गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात महिला ग्राम प्रधान और अपनी बहन के घर निमंत्रण में आए भाई को गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं पैर में लगी। खून से लथपथ युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे हनुमंत सिंह का पुरवा मजरे ताजुद्दीनपुर ग्राम प्रधान राजकुमारी के घर में निमंत्रण था। निमंत्रण में प्रधान का भाई अतुल प्रताप (32) निवासी गूंगेमऊ थाना जगदीशपुर जिला अमेठी शामिल होने आया था।
कार का गेट खोलते ही एक व्यक्ति ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर निमंत्रण में अफरातफरी मच गई। प्रधान के ससुर दल बहादुर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश है। इसी के चलते अतुल पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दल बहादुर की तहरीर पर गांव के ही देवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।