{"_id":"5c9a7900bdec2213e76c2a50","slug":"two-bikers-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दो को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक सवार दो को रौंदा
Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खंती में जाकर पलट गई। इससे साइकिल सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इन्हौना-तिलोई मार्ग पर आजादपुर एवं मियागंज के बीच में इन्हौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रौंदते हुए सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार अरमान अली (24), सुहैल (12) निवासी पूरे विशाल थाना मुसाफिरखाना की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार जय नगरा निवासी विनोद कुमार शुक्ला (40) घायल हो गया। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। एसओ ज्ञानचंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक का इलाज चल रहा है।