फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Took away samples of sweet, food security officer beaten

मिठाई की नमूने छीने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पीटा

Thu, 27 Oct 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 27 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Took away samples of sweet, food security officer beaten
रायबरेली में मिठार्ई के नमूने भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र में बुधवार को मिठाई की दुकान पर नमूना लेने पहुंची एफएसडी टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। होटल मालिक व उसके दो बेटे ने नमूना छीनकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की पिटाई कर दी और टीम को खदेड़ लिया। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर हंगामा भी किया। व्यापारियों का कहना था कि छापेपारी के नाम पर टीम की ओर से बेवजह परेशान किया जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने होटल मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, राजेंद्र कुमार, नितिन कुमार की टीम लालगंज तहसील क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी कस्बे में टीम राम प्रताप अवस्थी की दुकान पर नमूना लेने पहुंची। बताते हैं कि राम प्रताप और उसके बेटों ने टीम से मिठाई का लिया गया नमूना छीन लिया। विरोध करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार की पिटाई कर दी गई।

यही नहीं टीम को वहां से खदेड़ दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। होटल मालिक राम प्रताप अवस्थी समेत अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि टीम की ओर से छापेमारी के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

धन उगाही की जा रही है। बवाल के बाद टीम वापस लौट आई। थानेदार अशोक सिंह का कहना है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार की तहरीर पर राम प्रताप अवस्थी, उसके बेटे मनीष, रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।

एफएसडीए की टीम ने लालगंज कस्बे की दुकानों पर छापेमारी की। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के पूरे देवी कुम्हौरा में शिवशंकर की दुकान से काला जाम और छेने की मिठाई के नमूने भरे गये।


लालगंज कस्बे में प्रदीप कुमार की दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा गया। उन्होंने बताया कि शहर में भी कई दुकानों को चेक किया गया है। हालांकि शहर में कोई नमूना नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed