फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tied the Worker to tree and beaten on suspicion of theft

चोरी के शक में मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटा

Sat, 11 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 11 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tied the Worker to tree and beaten on suspicion of theft
पिटाई से घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को चोरी के शक पर एक मजदूर की पेड़ से बांधकर पिटा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी अशोक मौर्या मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह कुटिया मजरे हंसवा गांव एक ठेकेदार के साथ पेड़ काटने गया था। शनिवार सुबह लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदवाकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान हंसवा गांव निवासी आरिफ खान ने अशोक मौर्या को टुल्लू पंप चोरी करने का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पास में आम के पेड़ में बांधकर तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर अशोक मौर्या के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घायल अशोक को सीएचसी पहुंचाया। एसओ रामराघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरिफ, भारत पासी निवासी हंसवां व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed