{"_id":"575da7bf4f1c1b283e11ba38","slug":"tied-hand-and-leg-beaten-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर युवक को पीट-पीट किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ-पैर बांधकर युवक को पीट-पीट किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में पिटाई से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र के गोंदवारा गांव में शनिवार रात छत पर सो रहे एक युवक का अपहरण कर लिया गया। नकाबपोश हमलावरों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। रातभर युवक खेत में ही बेहोशी अवस्था में पड़ा था।
सुबह लोग खेत की तरफ गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। होश आने पर उसने वारदात के बारे में बताया।
गोंदवारा गांव निवासी मनतेज (18) पुत्र माता बदल घर पर ही रहता है। वह रात में छत पर सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नकाबपोश चार हमलावर उसके छत पर चढ़ गए। हमलावर उसका अपहरण करके सन्नाटे में एक खेत में ले गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसके रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। रातभर वह बेहोशी अवस्था में खेत में ही पड़ा था।
सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए तो उसे बेहोशी हालत में देखा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसे होश आया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। युवक का कहना है कि हमलावर उसे पीटते रहे।
वह गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक नहीं सुनी। चूंकि हमलावर चेहरा ढके हुए थे, जिससे उन्हें पहचान नहीं पाया। पिता का कहना है कि बेटे को होश आ गया है। वह जल्द इसकी तहरीर थाने पर देंगे। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।