फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways bus collides with tractor-trolley while overtaking; five passengers injured

Lucknow News: ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, पांच यात्री घायल

Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tractor-trolley while overtaking; five passengers injured
बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा में शनिवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान लोनी डिपो की रोडवेज बस गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे किनारे पलट गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत पांच लोग बच गए।
विज्ञापन

दिल्ली के आनंद विहार से आ रही बस सुबह करीब छह बजे सीएमईटी मर्चेंट नेवी इंस्टीट्यूट के सामने पहुंची थी। यहां चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी बस उससे टकरा गई। टक्कर में बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि हादसे के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री हसन ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज से सो रहे यात्रियों की नींद खुल गई। यात्री चीखते रहे लेकिन चालक बस चलाता रहा। यात्रियों के दबाव बनाने पर उसने दिगोई गांव स्थित फौजी ढाबे के सामने बस रोकी। बस में सवार 32 यात्रियों में से पांच को चोटें आईं। घायल रवि शंकर शुक्ला और ओमदत्त शर्मा उपचार के लिए अस्पताल गए, जबकि तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बाकी यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed