{"_id":"6aca9b234b726a256a005373","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160369-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माता की चौकी लगाने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माता की चौकी लगाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
बागपत। पुरानी तहसील मोहल्ले में शनिवार को माता की चौकी स्थापित करने को लेकर व्यापारी मिट्ठन लाल और मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद हो गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया और लेखपालों ने नपाई कराकर विवाद निपटाया।
पुरानी तहसील मोहल्ला निवासी व्यापारी मिठ्ठन लाल ने बताया कि मोहल्ले के लोग उनके घर के सामने माता की चौकी लगाकर तेज आवाज में भजन-कीर्तन करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर में हार्ट के मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
दूसरे पक्ष के अमित, आशीष, मोनू आदि का कहना है कि पिछले 10 साल से माता की चौकी लगाकर पूजा की जा रही है। वहां पर भजन-कीर्तन भी तेज आवाज में नहीं किया जाता और न ही माता का दरबार व्यापारी के घर के सामने लगाया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर आए लेखपाल ने नपाई कराकर लाइन खींचकर विवाद का समाधान कराया। वहां पर व्यापारी के घर के बाहर माता की चौकी न लगाने पर सहमति बनी। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि समाधान दिवस में शिकायत आई थी, जिसका समाधान कराया गया।