{"_id":"7e087680d40a376449020b6f4be6152d","slug":"three-theft-of-millions-of-home-and-two-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घर व दो दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घर व दो दुकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र मेंे जीआईसी के सामने शफीक के घर में चोर सेंध लगाकर अंदर घुस
विज्ञापन
गए। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये के
जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दे दी है। कोतवाल शैलेंद्र
त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक,
मोहनगंज के शाहमऊ निवासी महेंद्र कुमार के घर में चोर दीवार फांदकर अंदर
घुस गए। घर में रखे 10 हजार रुपये और 10 हजार के कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित
ने तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। एसओ रतन सिंह ने
बताया कि जांच की जा रही है। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, कठगर निवासी
शिवपूजन सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। रात में वह परिवार के साथ
घर के बाहर बरामदे मेें सो रहा था। इसी बीच चोर घर के पीछे दीवार काटकर
अंदर घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चार लाख कीमत के सोने-चांदी
के गहने और 50 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर
घुरवारा पुलिस चौकी में दी है। करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल
एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक, अहोरवा भवानी कस्बे में दो दुकानों का ताला
तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 50 हजार का सामान पार कर दिया। सिंहपुर निवासी
बबलू अहोरवा भवानी चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। रात में चोर दुकान
का ताला तोड़कर आठ नए मोबाइल, 10 हजार रुपये नगद व मोबाइल की बैट्री चुरा
ले गए। इसी तरह अवधेश कुमार निवासी पन्हौना भी यहीं पर मोबाइल की दुकान
खोले है। इनके यहां से चोर ताला तोड़कर छह नए मोबाइल, आठ हजार नगद, आठ हजार
के रीचार्ज कूपन पार कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि
जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।