फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Thieves entered into Union Bank Rail Coach Factory branch

यूनियन बैंक की रेल कोच फैक्ट्री शाखा में नकब लगाकर घुसे चोर

Sat, 11 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 11 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered into Union Bank Rail Coach Factory branch
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने यूनियन बैंक में सेंध काटकर चोरी करने का प्रयास किया। पांच दुकानों के शटर व ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस पड़ताल कर रही है। रेल कोच फैक्ट्री के सामने यूनियन बैंक की ऐहार शाखा के मैनेजर अनिल कुमार बाजपेयी ने बताया कि गुरुवार रात को बैंक के उत्तरी छोर पर पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुसे थे। लॉकर खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। सुबह सफाईकर्मी सुरेंद्र सिंह के ताला खोलने के बाद घटना का पता चला। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनवाकर पुलिस को उपलब्ध करा दी है। उन्होंने बताया कि चोर नकब से भीतर घुसकर सीधे कैश काउंटर पर गया। इसके बाद उसने एक फाइलिंग कैबिनेट को लोहे की रॉड से तोड़ा। करीब 20 मिनट तक भीतर रहने के बाद जब उसके हाथ कुछ नहीं लगा तो वह बाहर चला गया। मैनेजर ने घटना की सूचना बैंक के सुरक्षा अधिकारियों और उच्चाधिकारियों को दे दी है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। बैंक सायरन नहीं बजने की भी जांच की जा रही है। वहीं मुबारकपुर गांव निवासी मुनेश्वर कुशवाहा ने बताया कि उसकी किराना व परचून की दुकान मुबारकपुर चौराहे पर है। रात में चोर शटर तोड़कर गोदाम में रखा 50 हजार रुपये का ले गए। इसी गांव के मंगू ने बताया कि उसकी डीजे, लाइट और बिल्डिंग की दुकान चौराहे पर है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दो अल्टीनेटर, दो डीजे मशीन, एक मिक्सर चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत 90 हजार रुपये बताई है। तबीजन का पुरवा मजरे मुबारकपुर गांव निवासी सलीम ने बताया कि उसकी भी दुकान चौराहे पर है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दो पेटी मोबिल ऑयल, चार बैट्री चोर चोरी कर लिया हैं। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत नौ हजार रुपये बताई है। आटो गैरज की दुकान के पास साकेत नगर मजरे आलमपुर गांव निवासी कुलदीप वर्मा का मेडिकल स्टोर है। चोरों ने मेडिकल स्टोर में भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर शटर का केवल एक ही ताला तोड पाए थे। चोरी की घटनाओं का पता सुबह चला। सभी दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed