फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Youth committ suicide

युवक ने किया सुसाइड

Fri, 13 May 2016 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 13 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के कुबना गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि वह पत्नी के मायके से वापस न आने की वजह से नाराज था। घटना के समय वह अकेले था। घर लौटे पिता की चीखपुकार पर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


कुबना गांव का रहने वाला सूरज (25) मजदूरी करता था। सुबह वह घर पर अकेले था। पिता शीतलादीन किसी काम से बाहर गया था, जबकि पत्नी संगीता मायके में थी। इसी दौरान सूरज ने घर के कमरे की छत पर लगे पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पिता घर आया तो बेटे को फंदे से लटकता देख उसकी चीख निकल आई। शीतलादीन के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सूरज पत्नी को लेकर जमुरावां गांव अपनी ससुराल गया था। वह तो वापस आ गया, लेकिन संगीता अपने मायके में रुक गई। युवक ने पत्नी को साथ लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इसे लेकर वह काफी नाराज था।


शायद यही वजह रही कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर कार्यवाहक कोतवाल एके सरोज मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि युवक ने सुसाइड की है। उसने ऐसा क्यों किया यह जानने के लिए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed