फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young woman of UNCHAHAR shot dead in Rewa

ऊंचाहार की युवती की रीवा में गाोली मारकर हत्या

Tue, 06 Sep 2016 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The young woman of UNCHAHAR shot dead in Rewa
हत्या - फोटो : getty images
ऊंचाहार थाना क्षेत्र की एक युवती की मध्य प्रदेश के रीवां जिले में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के चार माह बाद मध्य प्रदेश की पुलिस सोमवार को यहां पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई। यहां पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है। इस मर्डर में मृतका के करीबियों का हाथ होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सोहागी थाना इंचार्ज दीपक पारासर पुलिस बल के साथ ऊंचाहार थाने पहुंचे। सोहागी थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक लड़की का नाम गरिमा सिंह उर्फ  जूली सिंह (20) पुत्री राजू सिंह चौहान है।
विज्ञापन


जो ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा में अपने नाना राम अधार सिंह के घर रहती थी। 9 मई की रात सोहागी थाना क्षेत्र के कांकर घाट नैना नदी के पुल पर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसको तीन गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसका सगा रिश्तेदार उसे किसी शादी समारोह के बहाने ले गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। काफी खोजबीन के बाद मृतका की पहचान हो सकी है।

थानेदार जीडी शुक्ला का कहान है कि मध्य प्रदेश की पुलिस मर्डर की जांच के लिए यहां आई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नही है। करीबियों पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। वहीं जूली की हत्या की खबर से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।


कोई प्रेम प्रसंग तो कोई धन हड़पने के लोभ में हत्या किए जाने की बात कह रहा है। बताते है कि कई वर्ष पूर्व उसके पिता राजू सिंह की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के बाद से ही जूली, उसकी मां व एक बहन अपने नाना के घर पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed