{"_id":"586e91ee4f1c1bcf57158459","slug":"the-young-man-s-body-was-found-along-the-track-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मृत
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां कस्बे में लालगंज रोड पर स्थित रेल क्रॉसिंग के निकट गुरुवार सुबह एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला है। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जीआरपी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक का दाहिना हाथ कटा हुआ है, वहीं चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। कस्बे के लोगों ने युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है।
वहीं जीआरपी थानेदार चेतराम वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला युवक के ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सफर के दौरान युवक ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसे चोटें आई और मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।