फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man killed, body dumped along highway

युवक की हत्या, शव हाईवे के किनारे फेंका

Tue, 10 Jan 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 10 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
The young man killed, body dumped along highway
युवक की लाश - फोटो : AmarUjala
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया। सोमवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है कि डंडे से पीट-पीटकर उसे मारा गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर मजरे अहियारायपुर निवासी विश्वास तिवारी (35) पुत्र रामकेसर घर पर ही रहता था।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डिडौली गांव के आगे स्थित एक आश्रम के पास विश्वास तिवारी का शव सोमवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी, थानेदार जेपी यादव घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के चेहरे समेत अन्य शरीर के कई हिस्से पर गहरे चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी डंडे से उसे पीटकर मारा गया। पिता रामकेसर का कहना है कि बेटे विश्वास की हत्या की गई है। थानेदार जेपी यादव के मुताबिक अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक नशे का आदी भी था।


उसके कुछ दोस्त रविवार शाम उसे बुलाकर ले गए थे। हो सकता है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी हो। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा। मृतक के दोस्तों के बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सीओ का कहना है कि पूरे मामले की तफ्तीश कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed