फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man hanged

पत्नी के मायके जाने की जिद पर युवक ने लगाई फांसी

Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged
पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के अहल गांव रहने वाला सुनील कुमार (22) की दो महीने पहले अमेठी जिले के पूरे ठाकुर मजरे गौरीगंज की रहने वाली राज कुमारी से शादी हुई थी। सुनील नसीराबाद थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे में काम करता था।
विज्ञापन


वहीं पर पत्नी के साथ रहता भी था। बुधवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तूतू मैमै हुई। इससे नाराज होकर राजकुमारी मायके जाने के लिए घर से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील उसे मनाने के लिए काफी दूर तक उसके पीछे गया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इससे खफा श्रमिक ने एक बाग में नीम के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ दूर जाने के बाद राजकुमारी ने पीछे मुड़ कर उसे देखा तो उसके होश उड़ गए। वह चीखते हुए पति के पास पहुंची। शोरगुल पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


नशे की लत ने उजाड़ा नवदंपती का परिवार
गांजे के नशे की लत नवदंपती के सुखीमय जीवन का दुश्मन बन गया। कार्यवाहक एसओ वीके सिंह का कहना है कि सुनील गांजे के नशे का आदी था। शादी के बाद से ही पत्नी राजकुमारी इसका विरोध करती थी। इसी को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। सुबह भी दोनों में जमकर कहासुनी हुई थी। नशा ही पति-पत्नी में झगड़े की मुख्य वजह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed