फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The religious flag flutter in Munshiganj

धार्मिक झंडा लगाने को लेकर मुंशीगंज में बवाल

Mon, 24 Oct 2016 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 24 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The religious flag flutter in Munshiganj
रायबरेली में रविवार को मुंशीगंज कस्बे में दो समुदायों के बीच बवाल के दौरान पुलिस कर्मी से लोगों से होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम आरडीए के गेट पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। एक गुट के लोगों ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बवाल के चलते हाईवे पर दोनों तरफ पांच किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज के पास रायबरेली विकास प्राधिकरण का गेट लगा है। इस गेट पर एक गुट के लोगों ने झंडा लगा रखा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि दूसरे गुट के लोगों ने झंडा हटाकर अपना झंडा लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। एक गुट के लोगों ने मुंशीगंज कस्बे में हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर एएसपी वीरेंद्र यादव के अलावा भदोखर, मिल एरिया समेत कई थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को शांत कराना चाहा। इस पर एएसपी की भाजपाइयों से तीखी तकरार हुई।

सभी झंडा हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बवाल की सूचना पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हट पाया था। पांच किमी तक वाहनों की कतारें लगी हैं।

जाम में लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियां भी फंसी हैं। वहीं सिविल लाइंस चौराहा के पास सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने फोर्स के साथ बैरियर लगाकर वाहनों का आना-जाना रोक दिया। साथ ही कई वाहनों को अन्य मार्गों से होकर गुजारा गया।

इस मामले में डीएम अनुज कुमार झा का कहना है कि आरडीए के गेट पर तिरंगा के अलावा धार्मिक झंडे लगाने का कोई औचित्य नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एसपी विनय यादव ने कहा कि रायबरेली विकास प्राधिकरण के गेट पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष की ओर से जाम लगाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed