फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The doctor couple and children assaulted

डॉक्टर दंपती और बच्चों के साथ मारपीट, जानमाल की दी धमकी

Sat, 13 Aug 2016 11:19 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Sat, 13 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The doctor couple and children assaulted
crime demo - फोटो : demo
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम जिला अस्पताल चौराहा पर एक ट्रांसपोर्टर की दबंगई दिखी। ट्रांसपोर्टर ने साथियों के साथ दंपती डॉक्टर और उनके बच्चों के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि कार में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


बताते हैं कि डॉक्टर के आवास के पास वाहन खड़ा करने का विरोध करने पर हमला बोला गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार का डीएम आवास चौराहा स्थित आवास है। उनकी पत्नी डॉ. नीलम सिंह भी जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनके आवास के सामने एक ट्रांसपोर्ट खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर की कार आवास के बाहर खड़ी थी। ट्रांसपोर्टर ने उनके आवास के सामने वाहन खड़ा कर रखा था। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर के वाहन की टक्कर से डॉक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
डॉक्टर और उनकी पत्नी ने कार टूटने पर नाराजगी जताई।

साथ ही आवास के सामने से वाहन हटाने की बात कही। इसी बात पर ट्रांसपोर्टर दबंगई पर उतारू हो गया। उसने साथियों के साथ डॉक्टर, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की । कार भी तोड़ दी। साथ ही जानमाल की धमकी दी।


डॉक्टर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर भी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय ने इस बाबत पूछताछ की। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय ने बताया कि डॉ. शिव कुमार ने ट्रांसपोर्टर शकील व रईश अहमद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, सोने की चार चेन छीनने समेत अन्य धाराओं तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed