{"_id":"facf023ff246f6995e73671e1b6981be","slug":"the-brutal-murder-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की नृशंस हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की नृशंस हत्या
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक दुकानदार की गला दबाकर हत्या कर शव को बंधी नाला के पास फेंक दिया गया। वह मंगलवार से लापता था। सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
देर शाम शव की पहचान हो सकी। एक ग्रामीण ने अज्ञात में हत्या व शव छिपाने की एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
देवली गांव निवासी शौकत अली (52) की सलोन कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान है। बीते मंगलवार को अचानक वह लापता हो गया। सलोन-रसूलपुर मार्ग पर बंधी नाला के पास सुबह शौकत का शव मिला।
विज्ञापन
जीभ बाहर निकली हुई थी, जबकि आंखों के पास चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से मारने के बाद दुकानदार का गला दबा दिया गया।
जिस समय शव मिला, उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इसलिए पक्सरावां गांव के ग्रामीण मोबीन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या करने और लाश छिपाने की रिपोर्ट दर्ज करके शौकत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देर शाम मृतक का भाई इशरत अली, बरकत अली और बेटा सोनू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कपड़े के जरिए उन्होंने शव की पहचान की। घटना के मद्देनजर देवली गांव में एक प्लाटून पीएसी, पुलिस तैनात कर दी गई है।
कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि दुकानदार की गला दबाकर हत्या की गई है। पीड़ित पक्ष से तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी।