{"_id":"58cc279e4f1c1b6e2132b050","slug":"tejab-thrown-at-the-clinic-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक संचालक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक संचालक पर फेंका तेजाब
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात क्लीनिक बंद कर घर जा रहे संचालक पर नकाबपोश दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। पहले पिटाई की और फिर उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब संचालक के चेहरे, गर्दन और जांघ के पास पड़ा।
शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो बाइक सवार दो आरोपी भाग गए। लोगों ने संचालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि भूमि विवाद में चचेरे भाई ने ही तेजाब फेंका है।
तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। सलोन कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी डॉ. तारा प्रसाद मिश्रा क्षेत्र के साहबगंज में क्लीनिक पर रोगियों का इलाज करता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे क्लीनिक बंद कर तारा प्रसाद बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही तारा प्रसाद गांव के मोड़ के पास पहुंचा, एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। दोनों चेहरे ढके हुए थे। इससे पहले कि तारा प्रसाद कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमकर पिटाई करने के बाद तारा प्रसाद पर तेजाब फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि तेजाब तारा प्रसाद के चेहरे, गर्दन और जांघ के पास पड़ा। जहां पर तेजाब पड़ा, वह झुलस गया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
सूचना पर कोतवाल कुलदीप तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तारा प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सलोन सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बैसवार का कहना है कि तारा प्रसाद 35 फीसदी झुलसा है।
चेहरे, गर्दन व जांघ के पास तेजाब पड़ा था। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात की सूचना के बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। बेटे सुनील कुमार ने परिवार के लोगों पर ही तेजाब फेंकने की आशंका जताई है।
कोतवाल का कहना है कि तारा प्रसाद का परिवार के लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद में चचेरे भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तेजाब फेंका है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।