फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supervisor kidnapped by car borne assailants

कार सवार बदमाशों ने किया सुपरवाइजर का अपहरण

Mon, 09 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Mon, 09 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Supervisor kidnapped by car borne assailants
kidnapping
कानपुर जिले के एक टेक्सटाइल मिल के सुपरवाइजर का पहले कार सवार बदमाशों ने अपहरण किया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं सिगरेट से उसके हाथ भी जलाए। इसके बाद मोबाइल, नगदी लूट ली। सोमवार की रात बदमाशों ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र में कार से उसे नीचे फेंक दिया और लखनऊ की तरफ फरार हो गए। खास बात ये है कि उसके आधे शरीर पर कपडे़ भी नहीं थे। वारदात की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सुपरवाइजर से वारदात की बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के मकान नंबर 55 गरीब चौकी निवासी विवेक श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश रनियां टेक्सटाइल मिल में सुपरवाइजर है। रविवार की सुबह वह बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद कालपी रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक कार पर सवार पांच-छह लोग पहुंचे। उन्होंने पहले किसी स्थान का पता पूछा और फिर सुपरवाइजर पर स्प्रे छिड़क दिया। जबरन उसे कार पर बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं दोनों हाथ को सिगरेट से जला भी दिया। उसका मोबाइल और उसके जेब से 5200 रुपये छीन लिए। सोमवार की रात बदमाशों ने सुपरवाइजर को हरचंदपुर क्षेत्र में प्यारेपुर गांव के पास कार से नीचे फेंक दिया और लखनऊ की तरफ फरार हो गए। सुपरवाइजर के आधे शरीर पर कपडे़ नहंीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ अरुण शुक्ला पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित का कहना है कि उसे किसी मकान में ले जाकर पीटा गया और उसके हाथ सिगरेट से जलाए गए। किस मकान उसे ले जाया गया, उसे याद नहीं है। थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed