फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   student cummit sucide

छात्रा ने फांसी लगा जान दी

Sun, 28 Jun 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sun, 28 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की वजह जानने का  प्रयास किया, लेकिन किशोरी के खुदकुशी किए जाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतका यहां नाना के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन


शिवगढ़ क्षेत्र में भवानीगढ़ निवासी संजय सिंह की पुत्री काव्या कृति सिंह (15) शहर के रामजीपुरम में अपने नाना रिटायर्ड जल निगम कर्मी वीरेंद्र बहादुर के घर रहकर पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन


रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं की छात्रा काव्या ने नानी मनोरमा सिंह के साथ खाना खाने के बाद शनिवार रात कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक वह सोकर नहीं उठी तो नाना-नानी ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद काव्या नहीं बोली तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में काव्या का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था। यह देख परिवारीजन दंग रह गए।


घटना की सूचना पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोतवाल का कहना है कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed