फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   stolen nine thousand

सर्राफ की आंखों के सामने रुमाल झाड़ नौ हजार रुपये उड़ाए

Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
stolen nine thousand
- फोटो : demo pic
गदागंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक सर्राफा व्यवसायी की आंखों के सामने रुमाल झाड़ कर तीन महिलाएं नौ हजार रुपये लेकर भाग निकलीं। सर्राफ के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों महिलाएं गैर जनपदों की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग निवासी सोनू की यहीं पर ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम तीन महिलाएं जेवरात खरीदने के बहाने आईं और बाला दिखाने की बात कही। इसी दौरान सोनू मोबाइल से बात करने लगा, तभी एक महिला ने रुमाल निकालकर उसके सामने झाड़ दिया।
विज्ञापन


इससे उसे दिखना बंद हो गया। इस दौरान महिलाएं काउंटर पर रखे नौ हजार रुपये और दो सोने के टॉप लेकर भाग निकलीं। सोनू के चिल्लाने पर ग्रमीणों ने महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्याम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ी गई महिला सुनीता पत्नी प्रेमशंकर निवासी पक्काबाग थाना तकिया जिला इटावा, रामा पत्नी अजाद सिंह थाना बिबियापुर जिला इटावा, विद्या पत्नी बाबूलाल मदारीपुर जिला जालौन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिलाओं के पास से नौ हजार रुपये और दो सोने के टॉप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed